ताजा खबर स्टॉक मार्केट Insurance क्रिकेट बैंकिंग निवेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल टेक्नोलॉजी अन्य

Ambikapur News:कड़ाके की ठंडी के कारण : स्कूल का बदलना पड़ा समय..

On: December 14, 2023 5:42 PM
Follow Us:
Ambikapur News

Ambikapur News सरगुजा संभाग के सभी जिलो में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 7.7 डिग्री पर पहुंय गया है । इस सीजन में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। दो दिन पूर्व यहां का तापमान आठ डिग्री तक था। कंपकंपा देने वाली ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरगुजा  सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल का समय बदने का फैसला किये है

Ambikapur Live News Desk

अंबिकापुर । सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गुस्र्वार को 7.7 डिग्री पर पहुंय गया। इस सीजन में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। दो दिन पूर्व यहां का तापमान आठ डिग्री तक था। कंपकंपा देने वाली ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरगुजा के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है।

सुबह लगने वाले स्कूल अब करीब एक घंटा विलंब से संचालित होंगे। पिछले कुछ दिनों से सरगुजा में पड़ रही तेज ठंड को देखते हुए नईदुनिया ने समाचार के माध्यम से स्कूलों के संचालन समय को बदलने को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ठ कराया था। अभिभावक संघ, चेंबर आफ कामर्स सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए शाला संचालन का समय बदलने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें C.G. New CM विष्णुदेव साय लेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समारोह में होंगे शामिल देखिये पूरी खबर..

Ambikapur News:कड़ाके की ठंड: स्कूल का बदलना पड़ा समय

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से दो दिनों से बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक सरगुजा संभाग में घने बादल छाने एवं तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। मौसम में हो बदलाव के बावजूद उत्तर दिशा से आ रही शुष्क हवा से ठंड के तेवर में कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें –जम्मू कश्मीर और धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ???

Ambikapur News:बिजली करंट से हाथियों को बचाने की योजना फाइलों में

सुबह नौ बजे से संचालित होंगे स्कूल-

जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले में पड़ रही ठंड और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित होने समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शाला संचालन समय में परिवर्तन करने का आदेश गुरूवार को जारी कर दिया। जारी आदेशानुसार शुक्रवार से दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं शनिवार को दोपहर 12.45 बजे से शाम सवा चार बजे तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम सवा चार बजे तक एवं शनिवार को प्रात: नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9.45 बजे से शाम चार बजे तक एवं शनिवार को प्रात: नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होंगे।

दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना-

अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान-

दिनांक तापमान (डिग्री में)

11 दिसंबर 8.7

12 दिसंबर 8.0

13 दिसंबर 8.9

14 दिसंबर 7.7

इस साल दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई थी। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिसंबर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। उत्तर दिशा से ठंडी हवा का प्रवाह लगातार बना हुआ है। इस दौरान हिमालय एवं जम्मू कश्मीर क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी एवं वर्षा का असर भी उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ेगा। इन सभी मौसमी घटनाक्रम को देखते हुए इस साल दिसंबर माह के बाकी शेष दिनों में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment